Foods For Winter: सर्दियों में कपड़े ही नहीं बल्कि ये फूड्स भी आपको रखेंगे गर्म

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 20 Oct 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Foods For Winter: देश के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। हल्की ठंड की शुरुआत के साथ ही हमारी एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा है। सर्दियां आते ही लोगों ने इस मौसम के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

लोग अक्सर सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए अपने खानपान के साथ ही पहनावे में भी बदलाव करते हैं। इस मौसम में लोग न सिर्फ गर्म कपड़े पहनते हैं, बल्कि अपनी डाइट में भी कुछ फूड्स शामिल करते हैं, जो उन्हें अंदर से उनके शरीर को गर्म रखता है।

इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हेल्दी

ड्राई फ्रूट्स- सर्दियों अगर आप अपने शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स शामिल कर सकते हैं। बादाम, अखरोट, काजू और पिस्ता जैसे सूखे मेवे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ऐसे में नमकीन या ट्रेल मिक्स में शामिल नट्स के बजाय आप कच्चे, अनसाल्टेड या कम नमक वाले ड्राई फ्रूट्स का चुनाव कर सकते हैं।

रूट्स वेजिटेबल- सर्दियां आते ही बाजार में चुकंदर, गाजर और शलजम जैसी जड़ वाली सब्जियां मिलने लगती हैं। अगर आप इस मौसम में खुद को हेल्दी और अंदर से गर्म रखना चाहते हैं, तो इन सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जरूरी पोषक तत्वों, विटामिन सी और ए से भरपूर ये सब्जियां आपकी इम्युनिटी को बढ़ावा देती हैं और आपको सर्दी और फ्लू से बचाती हैं।

अनाज- सर्दियों में सेहतमंद रहने का सबसे अच्छा उपाय अपने दिन की शुरुआत दलिया और साबुत गेहूं से बनी चीजों से करना है। सुबह-सुबह इन्हें खाने से आप दोहपर में लंच तक एनर्जी से भरपूर रहेंगे और यह आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

सूप- ठंड के मौसम के लिए सूप एक बढ़िया विकल्प है, क्योंकि इसमें सब्जियां होती हैं और यह हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसके अलावा, दालों, लौकी और जौ से बने सूप सर्दियों के लिए कार्ब्स युक्त भोजन के बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।

शहद- शहद एक और ऐसा फूड आइटम है, जिसे आप सर्दियों में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसे पारंपरिक रूप से खांसी और सर्दी के इलाज के रूप में जाना जाता है।

मसाले- भारतीय रसोई में मौजूद मसाले खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही सेहत को कई फायदे भी पहुंचाते हैं। साथ ही यह आपके शरीर को गर्म रखने में भी मदद करते हैं। ऐसे में आप सर्दियों में अदरक, जीरा, काली मिर्च, तिल और दालचीनी जैसे मसाले अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

AAP नेता को जान से मारने की धमकी, देह व्य़ापार के अड्डे का किया था विरोध

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *