Punjab News: खेलों के बगैर बच्चों का सर्वपक्षीय विकास मुश्किल- सुशील रिंकू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 428 शब्द|📅 22 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: पढ़ाई-लिखाई जितनी महत्वपूर्ण है, उतना ही जरूरी खेलकूद भी है क्योंकि स्पोर्ट्स के बगैर बच्चों का सर्वपक्षीय विकास बेहद मुश्किल है। खेलों के साथ जुड़कर जहां बच्चों में टीम वर्क की भावना पैदा होती है, वहीं वे जिंदगी में नए आयाम स्थापित करते हैं।

ये विचार जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने स्थानीय ला ब्लॉस्म्स स्कूल में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन शतरंत टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुकाबले होते रहने चाहिए ताकि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा की जा सके और उन्हें खेलकूद के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस दौरान टूर्नामेंट के विजेताओं को 21000 रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया। सांसद ने आगे कहा की खेल के माध्यम से बच्चे जिंदगी में अनुशाहन और  प्रतिस्पर्धा के गुण सीखता है, और ला  ब्लॉसम्स स्कूल जालंधर में ऐसे महत्वपूर्ण खेलो का  आयोजन करवाने में सदा अग्रणी रहता है।

उन्होंने  इस बात के भी जिक्र किया कि सीबीएसई ऐसे आयोजनों को करवाने के लिए सभी प्रकार के सुविधाओं वाले स्कूलों का चयन करती है और ला ब्लसम्स को इस चैंपियनशिप के लिए चुनना इस बात का प्रतीक है कि इसमें बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से लगभग 100 स्कूलों से लगभग 1000 युवा शतरंज  कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए। समारोह में खेल भावना का माहौल देखा गया, जिसने पूरी चैंपियनशिप के लिए माहौल तैयार कर दिया। उपस्थित छात्रों, अभिभावकों और शतरंज प्रेमियों ने नृत्य और गायन प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया, जिससे एक अद्भुत माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

चैंपियनशिप बुद्धि और रणनीति की लड़ाई होने का वादा करती है, क्योंकि विभिन्न स्कूलों के छात्र शतरंज चैंपियन के प्रतिष्ठित खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं। प्रतियोगिता 3 दिनों तक चलेगी और उम्मीद है कि यह शतरंज की दुनिया में असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

इस मौके पर स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष संजीव मडिया, चेयरपर्सन वंदना मडिया, निदेशक रूहानी कोहली, प्रिंसिपल निधि चोपड़ा, एडमिन हेड प्रवेश कुमार, एलबीएस के खेल सलाहकार खेल समिति निखिल हंस के साथ विशेष आमंत्रित सदस्य मुनीश थापर, सीबीएसई पर्यवेक्षक संजीव गांधी और तकनीकी डेलीगेट हरीश कुमार समेत शिक्षा और खेल के क्षेत्र से सभी गणमान्य अतिथि इस अवसर पर उपस्थित थे।

तांत्रिकों से सावधान, महिला के साथ तांत्रिक ने ये क्या कर डाला?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *