PIMS News: पिम्स में विश्व स्ट्रोक दिवस के अवसर पर मेडिसिन विभाग में लगाया जागरुकता कैंप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 340 शब्द|📅 30 Oct 2023

डेली संवाद, जालंधर। PIMS News: पिम्स के मेडिसन विभाग के प्रो. एंड हैड डॉ. एन.एस नेकी की ओर से विभाग में मरीज और उनके साथ आए लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर पिम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. कंवलजीत सिंह, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह, डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. राजीव अरोड़ा, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पुनीत खुराना विशेष रूप से उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इस अवसर पर कार्यकारी डायरेक्टर डॉ. कंवलजीत सिंह ने कहा कि हेल्दी लाइफस्टाइट से स्ट्रोक को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कम तला हुआ भोजन करें, अल्कोहल से परहेज करें और तंबाकू आदि चीजों से परहेज करे औऱ अपने लिए दिन में कम से कम आधा घंटा जरूर निकालें। उन्होंने आगे बताया कि पिम्स में रियायती दरों पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

इसका लोगों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने कहा कि इस साल का थीम है टुगेदर वी आर ग्रेट देन स्ट्रोक है। यह थीम स्ट्रोक रोकने पर जोर देती है। उन्होंने बताया कि अगर ब्रेन में कोई क्लोट जम जाए या खून लीक हो जाए तो उसे स्ट्रोक का अधिक खतरा रहता है। इसे रोकने के लिए लोगों को ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि स्ट्रोक के दौरान मरीज के लिए एक घंटा बहुत जरूरी होता है। इस दौरान मरीज को अपने नजदीक के अस्पताल से संपर्क करना चाहिए। पिम्स के डायरेक्टर प्रिंसीपल डॉ. राजीव अरोड़ा ने कहा कि स्ट्रोक को पहचानना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। आज के समय में स्ट्रोक दुनियाभर में मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है।

कम आयु में ही ब्लड प्रेशर औऱ कोलेस्ट्राल जैसी बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के चलते युवाओं में स्ट्रोक का खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिम्स में माहिर डॉक्टरों की टीम है। अगर किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वो पिम्स में अपना इलाज करवा सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *