Punjab News: सेंट सोल्जर स्कूल में अंग्रेजी विषय पर वर्कशॉप आयोजित

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल मेंन ब्रांच मिट्ठु बस्ती में अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीबीपी का संचालन सीबीएसई द्वारा किया गया था।

वर्कशाप के दौरान लर्निंग फील्ड ग्लोबल स्कूल मोगा से प्रिंसिपल सोनिया और एचओडी इंग्लिश कैम्ब्रिज इनोवेटिव स्कूल जालंधर से सुप्रीत रिसोरस परसन के रूप में पहुंचे, जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल दिवप्रीत ओर स्टाफ की ओर से किया गया। प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस अवसर पर अंग्रेजी विषय को और अधिक रोचक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इस दौरान स्किल डेवलपमेंट व आधुनिक युग में किस प्रकार अंग्रेजी विषय में इफेक्टिव टीचिंग की जा सकती है के बारे में अध्यापकों को कई टिप्स दिए। वर्कशॉप में अंग्रेजी के हर एक पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त श्रीमती सोनिया ने अध्यापकों को क्रिएटिव राइटिंग, कहानी और कविता द्वारा विद्यार्थियों को कहानी से जोड़ना, संकल्पना एवं कौशल का समग्र विकास आदि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक अध्यापक के लिए तथ्यपरक ज्ञान होना बहुत जरूरी है और बच्चों को स्पीकिंग एंड लर्निंग स्किल्ड किया जाना वर्तमान दौर में बहुत आवश्यक है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

प्रोग्राम में प्रतिभागी पंजाब के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे हुए थे ओर यह जानकारीपूर्ण और संवादात्मक कार्यशाला थी। प्रिंसिपल दिवप्रीत कौर ने इस क्षमता विकास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना बहुमूल्य समय देने के लिए सभी प्रतिभागियों और रिसोरस परसनज को धन्यवाद दिया।

AAP सांसद सुशील रिंकू ने PM मोदी को दी चुनौती

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *