Dosa Making Tips: घर पर बनाना चाहती है बाज़ार जैसा डोसा, तो अपनाए ये hacks

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Dosa Making Tips: साउथ इंडियन फूड किसे पसंद नहीं होता। अक्सर कई सेलिब्रिटी को ये कहते सुना जाता है कि वो सांभर और चटनी के साथ नाश्ते में डोसा खाना पसंद करते हैं। ये काफी हेल्दी होता है। कई लोग कोशिश करते हैं कि उनका डोसा बाजार जैसा बने पर ऐसा नहीं होता। अक्सर जब लोग लोहे के तवे पर डोसा बनाते हैं तो ये चिपक जाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इससे तवा भी खराब होता है और साथ में डोसे का टेस्ट भी खराब होता है। लोगों की इस परेशानी का हल हमारे पास है। दरअसल, आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिसको अपनाकर आप अपने डोसे को एकदम बाजार जैसा कुरकुरा बना सकते हैं। इसके लिए आपको डोसा बनाते वक्त सिर्फ कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

तवे पर नहीं होनी चाहिए गंदगी

अगर आप डोसा बनाना चाह रही हैं तो सबसे पहले तवे को अच्छे से साफ कर लें। अगर इस पर तेल या गंदगी लगी रहेगी तो डोसा सही से नहीं बनेगा। इसके लिए आपको तवे को अच्छे से साफ करना चाहिए।

प्याज या आलू की मदद से करें तवे को चिकना

डोसा बनाने के लिए तवे को पहले से तैयार करना चाहिए। इसके लिए आप प्याज या आलू को आधा काट लें। अब आप कटे हुए आधे प्याज या आलू को तेल में डुबाकर इससे तवे को चिकना कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

अगर आपका डोसा लगातार चिपक रहा है तो तवे को एक बार अच्छे से गर्म करें फिर ठंडा कर लें। अब जब आप इस तवे पर डोसा बनाएंगी तो ये ज्यादा कुरकुरा बनेगा।

ना करें ये गलतियां

अगर आप डोसा बनाने जा रहीं हैं तो इसके बेटर को तुंरत फ्रिज से निकाल कर इस्तेमाल ना करें। डोसा बनाने के कुछ समय पहले इसे बाहर निकाल कर नॉर्मल कर लें। डोसे का बेटर तैयार करते वक्त ध्यान रखें कि इसमें पानी ज्यादा ना डाला गया हो। अगर बेटर में पानी ज्यादा होगा तो डोसा फटने लगेगा।

भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *