डेली संवाद जालंधर। IKGPTU: आईकेजी-पीटीयू में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा अंडरग्रेजुएट एवं पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज में वर्तमान घटनाओं, विषय-विशिष्ट जानकारी, फिल्मों एवं मीडिया के क्षेत्र में उल्लेखनीय व्यक्तियों और उनकी उपलब्धियों सहित कई विषयों को शामिल किया गया।
प्रतियोगिता में 50 विद्याथियों ने उत्साह के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। शुरू में एक लिखित मूल्यांकन किया गया, जिसके परिणामस्वरूप नौ छात्रों का चयन किया गया। इसके बाद इन छात्रों को तीन अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बी.जे.एम.सी (तीसरे सेमेस्टर) के अवस्थी टीम व्हाट्सएप (सी) से , बीएजेएमसी-प्रथम सेमेस्टर से बबनप्रीत कौर और प्रभदीप कौर कर्मवार प्रतियोगिता में विजेता बनकर आगे आई और पुरस्कार जीता, जबकि टीम इंस्टाग्राम (बी) आकाशदीप कौर, बीएजेएमसी-पांचवे सेमेस्टर से, डिंपल बीएजेएमसी तीसरे सेमेस्टर से, और दीपक बीजेएमसी-प्रथम सेमेस्टर से दूसरे स्थान पर रहे।

प्रतिभागियों ने दर्शकों से भी ढेर सारे प्रश्न पूछे, जिससे कार्यक्रम काफी आनंदमई रहा। प्रश्नोत्तरी का संचालन सहायक प्रोफेसर डॉ. राजविंदर कौर ने किया। विभाग के मुखी प्रो. (डॉ.) रणबीर सिंह के अनुसार, “इस प्रतियोगिता का प्राथमिक उद्देश्य सामान्य जानकारी, मौजूदा मसलों और विषय-विशिष्ट ज्ञान के क्षेत्रों में सूचना अधिग्रहण को बढ़ाना था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’
सहायक प्रोफेसर डॉ. एकता महाजन ने विजेताओं को बधाई दी और उनसे जिम्मेदार पत्रकार के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान, फैकल्टी मेंबर मंगला साहनी, एच.के. सिंह और गरिमा के साथ-साथ छात्र भी उपस्थित थे।
भाजपा नेता के घर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत









