Israel-Hamas War: भारत ने इजराइल में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किया ‘ऑपरेशन अजय’

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Israel-Hamas War: इजराइल और हमास (Israel-Hamas War) में चल रहा युद्ध अभी तक जारी है बता दे कि यह जंग तेजी से बढ़ती जा रही है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि इजराइल में भारत के काफी नागरिक फंसे हुए है। जिसे देखते हुए भारत सरकार में वहां से भारतियों को सुरक्षित निकालने का अभियान चला दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भारत ने भारतीयों की घर वापसी के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ (Operation Ajay) शुरू कर दिया है। इस अजय ऑपरेशन के जरिए भारतीयों को घर वापिस लाया जाएगा। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ”इजरायल से हमारे नागरिकों की वापसी की सुविधा के लिए ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया जा रहा है। विशेष चार्टर उड़ानें और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हम विदेशों में अपने नागरिकों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

बता दे कि इजरायल और फलस्तीन के आतंकी संगठन ‘हमास’ के बीच जंग तेज होती जा रही है। जहां हमास के हमले में 1200 से ज्यादा इजरायली लोगों की जान चली गई, तो वहीं इजरायल की जवाबी कार्रवाई में हमास के 1500 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं। कई लोग घायल बताये जा रहे है। बताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। इजराइल में अभी छात्रों, पेशेवरों और व्यापारियों को मिलाकर लगभग 18,000 भारतीय रहते हैं।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *