St. Soldier News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के 4 छात्र बने जज

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: पी.सी.एस (जुडिशल) परीक्षा के घोषित किए गए परिणामों में सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के पी.सी.एस सेंटर के 4 छात्रों ने परीक्षा पास कर संस्था का नाम चमकाया है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज मैनेजमेंट और छात्रों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने बधाई देते हुए गर्व के साथ बताया कि जनरल कैटेगरी में सिमरन, शिवानी, हिमानी, सतनाम ने सफतला प्राप्त की है। कॉलेज डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा ने बताया कि छात्रों की सफलता में उनकी मेहनत, टाइम मैनेजमेंट और अनुशासन था। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज मैनेजमेंट और अध्यापकों के साथ को दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

चोपड़ा ने बताया कि इसके पहले भी सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के पी.सी.एस सेंटर के 38 छात्र जज के रूप में चुने जा चुके हैं और हर वर्ष यूनिवर्सिटी की पहली पोज़िशनें सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के छात्र प्राप्त करते आ रहे हैं।

उन्होंने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जो छात्र जज बनना चाहते हैं उन्हें सेंट सोल्जर पी.सी.एस सेंटर ज्वाइन करने के लिए कहा। चोपड़ा ने कहा कि जल्द ही इन छात्रों के लिए सम्मान समरोह का आयोजन किया जाएगा।

जालंधर में कब होगा नगर निगम का चुनाव, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *