Innocent Hearts: इनोसेंट हार्टस स्कूल के इनोकिड्स के नन्हे बच्चों ने गतिविधियों के माध्यम से ली ब्रह्माण्ड व अंतरिक्ष की जानकारी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्टस के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स में कक्षा डिस्कवरर्स व स्कॉलर्स के नन्हे बच्चों से ‘फ्लाइट टू यूनीवर्स’ तथा लर्नर्स व एक्सप्लोरर्स से ‘सौर टू स्पेस’ एक्टीविटीज़ करवाई गईं, जिसमें बच्चों ने रुचि लेते हुए बड़े उत्साह से भाग लिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कक्षा डिस्कवरर्स व स्कॉलर्स के बच्चों को ‘फ्लाइट टू यूनीवर्स’ एक्टीविटी में ब्रह्माण्ड के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें उन्हें सौर मंडल के सभी ग्रहों, उपग्रहों व धूमकेतु के बारे में बताया गया। इस गतिविधि में मॉडल की सहायता से बच्चों ने जाना कि सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।

अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि सौर मंडल में पृथ्वी ही एकमात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर जीवन है। इसलिए इसका संरक्षण, इसकी सुरक्षा हम सबकी ज़िम्मेदारी है। कक्षा लर्नर्स व एक्सप्लोरर्स के बच्चों को ‘सौर टू स्पेस’ एक्टीविटी द्वारा अंतरिक्ष की जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जिसमें बच्चों को सूर्य, चंद्रमा, तारों, पृथ्वी आदि के बारे में बताया गया कि किस तरह चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर तथा पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है। बच्चों को चंद्रमा की कलाओं से भी परिचित करवाया गया। इस तरह की एक्टीविटीज़ का उद्देश्य बच्चों को सौर मंडल व अंतरिक्ष की जानकारी देकर उनके ज्ञान में वृद्धि करना है।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *