Sabudana Benefits: बीपी के मरीजों से लेकर हड्डियां मजबूत करने तक बहुत फायदेमंद है ये साबूदाने

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sabudana Benefits: किसी भी व्रत के दौरान साबूदाना (Sabudana) सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फूड्स में से एक है। इससे कई तरह की रेसिपीज जैसे खिचड़ी, टिक्की, लड्डू आदि बनाए जाते हैं, जो बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इसके अलावा ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बस कुछ ही दिनों बाद नवरात्रि (Navaratri) का त्योहार शुरू होने वाला है। इस त्योहार में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। कई लोग नौ दिनों तक व्रत भी करते हैं। अगर आप भी इस बार नवरात्रि व्रत रख रहे हैं, तो साबूदाने को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, जिससे आपके शरीर को कई लाभ मिलेंगे। तो आइए जानते हैं, साबूदाने खाने के क्या फायदे हैं।

वजन बढ़ाने में मददगार

अगर आप दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो कार्ब्स से भरपूर साबूदाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे आप नियमित रूप से खाएंगे, तो आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। वजन बढ़ाने के लिए आप ब्रेकफास्ट में दूध और साबूदाना खा सकते हैं।

पाचन में सुधार करता है

आजकल पाचन संबंधी समस्या आम है। इससे छुटकारा दिलाने में साबूदाना आपकी मदद कर सकता है। इससे पचाना आसान होता है। यह मल त्याग की क्रिया को भी आसान बनाता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में साबूदाना जरूर शामिल करना चाहिए। इससे आंत के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

पोषक तत्वों से भरपूर साबूदाना हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इन छोटे-छोटे दाने में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप रोजाना साबूदाने से बनी डिशेज या इसे दूध के साथ खाते हैं, तो ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया का खतरा कम हो सकता है।

शरीर को ऊर्जावान बनाता है

साबूदाना में कार्ब्स की मात्रा अधिक होती है। अगर आपको थकान और कमजोरी की समस्या है, तो दूध में साबूदाना मिलाकर खाएं। इसे खाने से कमजोरी दूर हो सकती है।

हाई बीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद

आज के समय में हाई बीपी की समस्या आम होती जा रही है। बीपी का स्तर सामान्य करने के लिए लोग कई घरेलू उपचार और दवाइयों की मदद लेते हैं। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर हाई बीपी को कंट्रोल कर सकते हैं। ऐसे में साबूदाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपके रक्तचाप को नियंत्रण करने में मदद करता है।

मनी एक्सचेंज के दफ्तर में हुई लाखों की चोरी, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *