Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - लाइफस्टाइल - Rice Water Benefits: चावल का पानी फेंके नहीं, जानिए सेहत और त्वचा के लिए इसके अद्भुत फायदे

    Rice Water Benefits: चावल का पानी फेंके नहीं, जानिए सेहत और त्वचा के लिए इसके अद्भुत फायदे

    Mansi JaiswalBy Mansi Jaiswal18 June, 20250
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Rice Water Benefits: चावल का पानी फेंके नहीं, जानिए सेहत और त्वचा के लिए इसके अद्भुत फायदे
    Rice Water Benefits
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, नई दिल्ली। Rice Water Benefits: विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चावल के पानी का इस्तेमाल एशियाई संस्कृतियों में सदियों से त्वचा की देखभाल, पाचन, हाइड्रेशन और यहां तक कि दर्द से राहत के लिए किया जाता रहा है। इसे बर्बाद करने के बजाय, जानें कि यह साधारण रसोई का सामान आपके समग्र स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकता है।

    चावल के पानी से बना टोनर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता

    हमारी नानी-दादी के जमाने में स्किन का ख्याल रखने के लिए केमिकल कॉस्मेटिक्स की जगह नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। इनमें चावल का पानी (Rice Water) भी शामिल होता था। इसका इस्तेमाल सदियों से स्किन और बालों की देखभाल के लिए किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम

    यह विटामिन्स, मिनरल्स और एमिनो एसिड्स से भरपूर होता है, जो त्वचा को निखारने, मॉइश्चराइज करने और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद (Rice Water Toner Benefits) करता है। अगर आप भी बिना किसी केमिकल का इस्तेमाल किए, ये सभी फायदे चाहते हैं, तो चावल के पानी से बना टोनर एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस टोनर को आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं (How to Make Rice Water Toner), जिसके इस्तेमाल से स्किन को कई फायदे मिल सकते हैं।

     

    चावल के पानी से टोनर कैसे बनाएं?

    • सबसे पहले ½ कप चावल को अच्छी तरह से पानी से धोकर साफ कर लें।
    • धुले हुए चावल को 2 कप पानी में 30 मिनट तक भिगोकर रखें। इससे चावल के पोषक तत्व पानी में घुल जाएंगे।
    • 30 मिनट बाद चावल के पानी को एक अलग बाउल में छान लें।
    • अगर आप फरमेंटेड राइस वॉटर टोनर बनाना चाहते हैं, तो छने हुए पानी को एक जार में भरकर 1-2 दिन के लिए रूम टेंपरेचर पर रख दें। इससे इसमें प्रोबायोटिक गुण आ जाते हैं, जो त्वचा के लिए और भी फायदेमंद होते हैं।
    • अब इसमें गुलाबजल भी मिला सकते हैं।
    • तैयार टोनर को एक साफ बोतल में भरकर फ्रिज में रखें। इसे 1 सप्ताह तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

    चावल के पानी के टोनर के फायदे

    त्वचा को निखारता है- चावल के पानी में मौजूद विटामिन-बी, विटामिन-ई और एमिनो एसिड्स स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है।

    पोर्स को टाइट करता है- इस टोनर का नियमित इस्तेमाल स्किन के पोर्स को सिकोड़ने में मदद करता है, जिससे त्वचा स्मूथ और टाइट दिखती है।
    त्वचा को मॉइश्चराइज करता है- चावल का पानी त्वचा में नमी बनाए रखता है और ड्राईनेस को दूर करता है, खासकर ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।

    एंटी-एजिंग- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में मदद करते हैं।

    सनबर्न और इरिटेशन को शांत करता है- चावल का पानी सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है। इसलिए सनबर्न या रैशेज को कम करने में भी यह मददगार साबित हो सकता है।

    एक्ने और दाग- धब्बों को कम करता है- इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंहासों को कम करते हैं और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।

    Skin Care Tips

    कैसे करें इस्तेमाल?

    • चेहरे को साफ करने के बाद, रूई की मदद से चावल के पानी को चेहरे पर लगाएं।
    • 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, फिर ठंडे पानी से धो लें।
    • इसे रोजाना दिन में 1-2 बार इस्तेमाल किया जा सकता है।


















    No related posts.

    Benefits Daily News Daily Update Hindi News Latest News Latest News In Hindi Lifestyle News Lifestyle News In Hindi Rice Rice Water Rice Water Benefits Rich in vitamins Skin Care Today Hindi NEWS Water
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार
    Next Article Jalandhar News: जालंधर में चार दिन बंद रहेंगी ये दुकानें, एसोसिएशन ने किया ऐलान
    Mansi Jaiswal
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब की राजनीति में भूकंप, अकाली दल के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

    20 May, 2026

    Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

    20 May, 2026

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    19 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab: भगवंत मान सरकार की ओर से गांव से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के प्रोजेक्ट की शुरुआत, किसानों को बड़ी राहत मिलेगी

    By Mansi Jaiswal19 May, 20260

    Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 10 रिश्वतखोरी के मामलों में 12 सरकारी कर्मचारियों को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

    Punjab News: BKI समर्थित मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति काबू , दो हैंड ग्रेनेड बरामद

    Punjab News: जनगणना 2027 के फॉर्म से अनुसूचित जातियों के लिए आपत्तिजनक शब्द हटाने की मांग, पंजाब एससी आयोग ने राष्ट्रीय आयोग से की मुलाकात

    Punjab News: पंजाब के युवक की यूके में मौत, माता-पिता का था इकलौता बेटा

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.