Punjab News: प्यार में अंधी शादीशुदा महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे के साथ किया ये कांड

Daily Samvad
3 Min Read
Marriage
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: मां को दूसरा भगवान का रूप माना जाता है लेकिन जब मां ही ऐसा काम करती है तो इंसानियत से विश्वास उठ जाता है। ऐसा ही एक मामला पंजाब से सामने आ रहा है यहां एक मां ही हैवान बन गई है।

यह मामला पंजाब के बठिंडा से आमने आ रहा है यहां एक मां अपने Boyfriend के प्यार में इतनी पागल हो गई कि उसने अपने डेढ़ साल के बच्चे को ही बेच दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चे को हरियाणा में बेच दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि जिन लोगों को यह बच्चा बेचा गया है वह एक निःसंतान दंपत्ती थे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हरियाणा में रहने वाले पति-पत्नी को गुमराह कर एक लाख 35 हजार रुपए में सौदा किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला के पति की शिकायत पर 4 महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मामले की जांच करने पर पता चला कि सुखविंदर कौर और सुमनदीप सिंह, दलजीत कौर अपने पति अमरजीत सिंह निवासी तपा मंडी, मनप्रीत कौर निवासी रामपुर चमारू जिला पटियाला, लक्ष्मी निवासी अंबाला अपने पति अमरजीत सिंह निवासी एक लाख 35 हजार रुपए में पति ने पत्नी को बेच दिया सहारनपुर।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

जांच के दौरान यह भी पता चला कि सुमनदीप सिंह ने बच्चे के लेनदेन के दौरान खुद को सुखविंदर कौर का पति बताया था। उसने अनुबंध पर भारत भूषण के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *