St. Soldier News: सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट ने बनाए नवरात्रे स्पैशल व्यंजन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र स्पेशल डिशेज तैयार की गई जिनका मुख्य उद्देश्य सात्विक भोजन में विकल्पों को दर्शना था।

संस्थान के प्रिंसिपल डॉ संदीप लोहानी ने बताया की अधिकांश लोग नवरात्र में व्रत करते हैं और इससे शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।उचित भोजन और सामग्री की सही जानकारी होने से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ स्वाद का भी मजा लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शेफ अखिल की अगवाई में और शेफ सौरभ के सहयोग से चेतन, दमन, रजत, पीयूष, साहिल, शुभम आदि विद्यार्थियों ने विशेष व्यंजन तैयार की जिसमें मुख्य रूप से केला मलाई कोफ्ता, आलू गुटके, मसालेदार अरबी, मखनी पनीर, शकरकंदी की चाट, दही वाले आलू, मीठा कद्दू, लौकी का रायता, फिरनी, आलू टमाटर जाएकेदार, गाजर खीर, काजू कतली, साबूदाना खिचड़ी, कुट्टू का डोसा, सिंघाड़े का समोसा आदि आकर्षण का केंद्र रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में खुलेआम चलता है दड़ा सट्टा, पुलिस और नेता को जाता है ‘हफ्ता’

इस अवसर पर एक्टिविटी इंचार्ज कीर्ति शर्मा, शेफ मनीष गुप्ता, मीनाक्षी शर्मा, शुभम, रितिका भाटिया, गगन आदि स्टाफ मेंबर्स ने व्रत के खाने का आनंद लिया। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी लोगों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी और जानकारी देते हुए संस्थान में कुशल स्टाफ के नेतृत्व में इच्छुक लोगों के लिए नवरात्रि स्पेशल सीखने के लिए क्लासेस भी लगाई जा रही है और इसका कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है l

नीटू शटरांवाला का बड़ा चैलेंज, कहा – जालंधर का मैं बनूंगा मेयर, नहीं तो मुंह नहीं दिखाऊंगा…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *