Aaj Ka Rashifal 02 November 2023: इन राशियों के लोगों को आज नौकरी में मिलेगी तरक्की, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
8 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 9 मिनट पढ़ने का समय|📝 1,041 शब्द|📅 02 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 02 November 2023: राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 02 नवंबर, गुरुवार का यह दिन का सभी राशियों के लिए कुछ खास रहने वाला है।

जहां कुछ राशियों को मौसम के कारण स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं कुछ राशियों के आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। आईए पं. भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य के चलते कुछ परेशान रह सकते हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी विशेष काम का प्रयोजन मन में बन सकता है, जिसे पूर्ण करने के लिए आप किसी व्यक्ति से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने कार्य के पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। परिवार में आपके सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी नए कार्य की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। आज पत्नी और बच्चों के लिए शॉपिंग आप कर सकते हैं, जिससे परिवार में माहौल शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए रास्ते प्राप्त होंगे। आज मन सकारात्मक सोच से भरा रहेगा। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होंगे। कोई पुराना मित्र आज आपसे मिल सकता है। नया वाहन या मकान खरीदने का विचार आज आप बना सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। साथ ही आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में पार्टनरशिप कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आप किसी महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के लिए आज ले सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप नया वाहन ले सकते हैं। परिवार में कोई पुराना विवाद आज खत्म होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपका कोई बड़ा काम पूरा न होने से आप थोड़ा परेशान नजर आएंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं सामने आ सकती हैं। पत्नी व बच्चों के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। आज कोई बड़ा निर्णय न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आपको कुछ नया करने का मन में प्लान बन सकता है, हालांकि आर्थिक तौर से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर धोखा दे सकते हैं। आज व्यापार में बड़ा रिस्क लेना, आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी पुराने अपने खास व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आंतरिक खुशी प्राप्त होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पुराना बड़ा निवेश आज आपको लाभ पहुंचाने वाला है। आज के दिन आप कोई नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। पत्नी के लिए आज खरीदारी व बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश करने का मन में विचार बन सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने किसी पर्सनल कार्य को लेकर आज बहुत उत्सुक दिखाई देंगे। आपका कार्य पूर्ण हो जाने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक तौर से आज कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें नहीं, तो चोट लग सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। किसी को उधर बड़ी रकम देना आज आफत मोल लेना होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, पत्नी और बच्चों से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। बाहर की यात्रा आदि का विचार आज कैंसिल करें और यात्रा आदि से बचें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपके मन में कई प्रकार की शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य कारणों के चलते आज आप कुछ परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित दिखाई पड़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में किसी गरीबी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है। आज कोई बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरीके से विचार लें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार मन में बन सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों के लिए प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके करीबी लोग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। बच्चों और पत्नी के लिए कोई बड़ा उपहार खरीद सकते हैं। नई प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का मन में विचार बन सकता है, परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से चल रहे हैं स्वास्थ्य कारणों के कारण आप परेशान है, आज आपको स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी अपने का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। नई प्रॉपर्टी वह नए कार्य की आज शुरुआत आप कर सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे। पत्नी से चल रही दूरियां खत्म होंगी। बच्चों की इस पढ़ाई की चिंता मन में बनी रहेगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपको कोई नई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परंतु स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। शारीरिक थकावट व कमजोरी महसूस होगी। आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां सामने आएंगी, लेकिन उन पर काबू पाना आपके लिए सहज होगा। आज कोई बड़ा निवेश न करें, प्रॉपर्टी आदि के लेनदेन में सावधानी रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *