डेली संवाद, फिरोजपुर (सुनील प्रभाकर)। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई की कठपुतली और जनमत संग्रह के स्वयंभू प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नून की कड़ी निंदा की है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
भाजपा के राष्ट्रीय नेता ग्रेवाल ने कहा कि पन्नू ने निजी स्वामित्व वाली एयरइंडिया की उड़ानों को बाधित करने की धमकी दी है। जिसकी सभी राजनीतिक संगठनों, सिखों और धार्मिक संगठनों को निंदा करनी चाहिए। उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि पन्नू पूरे समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
ग्रेवाल ने कहा कि अब पूरे सिख समुदाय को सोचना चाहिए और शीघ्र निर्णय लेना चाहिए कि पन्नू और पन्नू जैसे अन्य लोगों ने पंजाब वापस न जाने का फैसला किया है। ये लोग जानबूझकर पंजाब और हमारे देश भारत के अन्य हिस्सों में रहने वाले सिखों को चुनौती दे रहे हैं।