Jobs: बिना NET और PhD के पाएं प्रोफेसर की नौकरी, UGC ने जारी किया नोटिफिकेशन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 06 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Jobs: अगर आप भी बिना NET और PhD किए कॉलेज में पढ़ाने का मौका ढूंढ रहे है तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने कई यूनिवर्सिटीज और संस्थानों में बिना NET और PhD के ‘प्रोफेसर’ बनने का मौका दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि यूजीसी ने 42 नोटिफिकेशन जारी किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट  pop.ugc.ac.in पर जारी कॉलेज वाइज नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ सीवी कॉलेज की मेल आईडी पर भेजनी होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

बता दे कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मद्देजनर यूजीसी ने नया इनीशिएटिव शुरू किया है, जिसमें बिना नेट एग्जाम और पीएचडी के योग्य उम्मीदवारों को कॉलेज में पढ़ाने का मौका दिया जाएगा। इनकी भर्ती बतौर ‘प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस’ होगी।

यह कर सकते है आवेदन

प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस पद के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है, जो अपनी फील्ड्स जैसे इंजीनियरिंग, साइंस, कॉमर्स, मीडिया, आर्ट्स, लिट्रेचर, सिविल सिविल सर्विस, लॉ, कम्‍यूनिटी डेवलेपमेंट, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, वाटरशेड विकास, जल संचयन, जैविक खेती, छोटी हरित ऊर्जा प्रणालियां, नगरपालिका योजना आदिवासियों का समावेशी विकास और सार्वजनिक प्रशासन आदि में एक्सपर्ट्स हैं। उम्मीदवार का अपनी फील्ड में सीनियर पोजिशन पर कम से कम 15 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *