Canada India News: कनाडा भेजने के नाम पर जालंधर की India to Abroad Immigration ने की ठगी, पीड़ित ने किया जमकर हंगामा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 508 शब्द|📅 07 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Canada India News: जालंधर में पुलिस और जिला प्रशासन ठग ट्रैवल एजैंटों पर किस कदर मेहरबान हैं, जिसका नमूना डीसी दफ्तर से महज चंद कदम दूर स्थित India to Abroad Immigration Consultant का खुला दफ्तर है। हैरानी की बात तो यह है कि इसके मालिक इशप्रीत सिंह के खिलाफ ठगी का मामला जालंधर में ही दर्ज है।

शास्त्री मार्केट को जाती रोड पर कमल पैलेस के पास India to Abroad Immigration Consultant के दफ्तर में आज उस समय जमकर हंगामा हुआ, जब ठगी का शिकार हुआ गुरदासपुर का गौरव अपना पैसा और पासपोर्ट मांगने दफ्तर पहुंचा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ठगी का शिकार हुए गौरव के साथ निहंग जत्थेबंदियां भी दफ्तर के सामने पहुंची थी। निहंग सिख और गौरव का आरोप है कि जब वे दफ्तर में अपना पासपोर्ट और पैसा मांगने पहुंचे तो उन्हें दफ्तर में अपशब्द कहा गया। इसके बाद मामला भड़क गया। निहंग सिख के साथ गौरव ने India to Abroad Immigration Consultant के दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया।

कनाडा भेजने के नाम पर ठगे 40 हजार

पीड़ित गौरव के मुताबिक India to Abroad Immigration Consultant का एजैंट इशप्रीत सिंह ने कनाडा भेजने के नाम पर 40 हजार रुपए फीस, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज लिए थे। लेकिन इशप्रीत सिंह ने उसे कनाडा नहीं भेजा। इस दौरान गौरव कई बार अपने पैसे और पासपोर्ट वापस मांंगे, लेकिन इशप्रीत सिंह ने न तो पैसा लौटाया और न ही पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज वापस किए।

india to abrod News

गौरव के मुताबिक आज वह निहंग सिख जत्थेबंदियों को लेकर India to Abroad Immigration Consultant के दफ्तर आया, जहां पहले उसे अपशब्द कहे गए, बाद में दफ्तर से बाहर कर दिया गया। इस पर पीड़ित गौरव ने पुलिस को शिकायत दी। मौके पर पुलिस पहुंची है और पूछताछ कर रही है।

इशप्रीत पर दर्ज है FIR

आपको बता दें कि India to Abroad Immigration Consultant के एजैंट इशप्रीत सिंह और इनकी पत्नी ज्योति के खिलाफ जालंधर में ठगी का एफआईआर दर्ज है। एक शिकायत पर डीसी विशेष सारंगल ने ज्योति के नाम से जारी किया गया Midwest Immigration के लाइसेंस को पिछले दिन कैैंसिल कर दिया है।

Canada India News: कनाडा भेजने के नाम पर जालंधर की India to Abroad Immigration ने की ठगी, पीड़ित ने किया जमकर हंगामा
Canada India News: कनाडा भेजने के नाम पर जालंधर की India to Abroad Immigration ने की ठगी, पीड़ित ने किया जमकर हंगामा

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

जबकि ठगी के आरोप में दर्ज एफआईआर के बावजूद जिला प्रशासन के एमए ब्रांच ने इशप्रीत सिंह के लाइसेंस को रद्द नहीं किया। इशप्रीत सिंह ने डीसी दफ्तर से I2A के नाम पर लाइसेंस लिया था। हैरानी की बात तो यह है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद इशप्रीत सिंह ने I2A का लाइसेंस रिन्यू नहीं करवाया, बल्कि नया लाइसेंस हासिल कर लिया। जिससे एमए ब्रांच में बड़े स्तर पर धांधली हो रही है।

इस संबंध में India to Abroad Immigration Consultant के एजैंट इशप्रीत सिंह से पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। अगर India to Abroad Immigration Consultant की तरफ से कोई पक्ष रखा जाता है, तो उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *