Punjab News: साडे बुज़ुर्ग, साडा मान” मुहिम के अंतर्गत बुज़ुर्गों के लिए लगाए जा रहे हैं राज्य में कैंप- डा. बलजीत कौर

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 370 शब्द|📅 07 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ” साडे बुज़ुर्ग, साडा मान” मुहिम के अंतर्गत राज्य में बुज़ुर्गों के लिए कैंप लगाए जा रहे हैं। इसका प्रगटावा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज यहां किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि बुज़ुर्गों के कल्याण के लिए “साडे बुज़ुर्ग, साडा मान” मुहिम की शुरुआत जि़ला फरीदकोट से 3 अक्तूबर को की गई थी।

इसी के अंतर्गत मोगा, लुधियाना, मुक्तसर साहिब, फिऱोज़पुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, संगरूर, मालेरकोटला, बरनाला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरन तारन में जि़ला स्तर पर स्वास्थ्य कैंप सफलतापूर्वक लगाए जा चुके हैं।

इन शहरों में लगेगा कैंप

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में बाकी रहते जिलों में क्रमवार 8 नवंबर को जालंधर, 10 नवंबर को एस. बी. एस नगर, 13 नवंबर को होशियारपुर, 15 नवंबर को कपूरथला, 17 नवंबर को एस. ए. एस नगर, 20 नवंबर को पटियाला, 22 नवंबर को रूपनगर और 24 नवंबर को फतहेगढ़ साहिब में स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जायेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने बताया कि इन जि़ला स्तर पर स्वास्थ्य कैंपों में बुज़ुर्गों को पूरी जरीएट्रिक ( बुढ़ापे से सबंधित बीमारियाँ) जांच, ई. एन. टी ( कान, नाक , गला) की जांच, आंखों की जांच, ऐनकों का वितरण , आंखों की सर्जरी की मुफ़्त सेवाएं दीं जा रही हैं। इन कैंपों में बुज़ुर्गों को मुफ़्त दवाएँ भी दीं जाएंगी। इसके अतिरिक्त बुज़ुर्ग व्यक्तियों के सीनियर सिटिजन कार्ड बनाऐ जाएंगे और बुढ़ापा पैंशन के फार्म भी भरे जाएंगे।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

पंजाब सरकार की ओर से इस नवीन पहलकदमी को मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता करार देते हुए डा. बलजीत कौर ने कहा कि सरकार की तरफ से 60 साल की अधिक उम्र के प्रत्येक निवासी को प्राथमिक सुविधा देने के लिए ऐसे प्रयास किये जा रहे हैं।

डा. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुज़ुर्गों की भलाई के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *