Rama Ekadashi 2023: भगवान विष्णु को करना है प्रसन्न तो रखें रमा एकादशी का व्रत, सभी मुरादें होगी पूरी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 07 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Rama Ekadashi 2023: भारत में व्रत त्यौहार और दिनों का अपना अलग ही महत्व है। पंचांग के अनुसार, 09 नवंबर को रमा एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त एकादशी का व्रत भी रखा जाता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जगत के पालनहार भगवान विष्णु अपने भक्तों का उद्धार करते हैं। साथ ही उनके सभी दुख हर लेते हैं। अतः साधक श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो रमा एकादशी पर राशि अनुसार भगवान विष्णु जी की पूजा करें।

अपनी राशि के अनुसार करें पूजा

  • मेष राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। इस समय भगवान विष्णु को प्रसाद में माखन, मिश्री का भोग लगाएं।
  • वृषभ राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु चावल की खीर अर्पित करें। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर लक्ष्मी नारायण की पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु को दूर्वा अर्पित करें।
  • कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर विधिपूर्वक विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही दूध, दही और खीर प्रसाद में अर्पित करें।
  • सिंह राशि के जातक श्री नारायण हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए रमा एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को गुड़ और लड्डू अर्पित करें।
  • कन्या राशि के जातक श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर स्नान-ध्यान कर केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

  • तुला राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर विधि-विधान से भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा करें। साथ ही प्रसाद में भगवान को खीर अर्पित करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए रमा एकादशी तिथि पर दूध में शहद मिलाकर अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु रमा एकादशी तिथि पर केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु रमा एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु को चना दाल और गुड़ प्रसाद में अर्पित करें।
  • कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु रमा एकादशी तिथि पर विधि-विधान से लक्ष्मी जी और विष्णु जी की पूजा करें। साथ ही प्रसाद में श्रीफल अर्पित करें।
  • मीन राशि के जातक रमा एकादशी तिथि पर पूजा के समय भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल और फल अर्पित करें। साथ ही विष्णु चालीसा का पाठ करें।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *