Gurmeet Singh Meet Hayer Marriage: पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की शादी आज, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, मोहाली। Gurmeet Singh Meet Hayer Marriage: पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की आज शादी है। आज वे शादी बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी शादी मोहाली के नयागांव के एक रिसोर्ट में डॉ. गुरवीन कौर से होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

डॉ. गुरवीन कौर मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर भूपेंद्र सिंह बाजवा की बेटी है। दोनों ने पिछले हफ्ते रविवार को मेरठ में सगाई की थी। गुरवीन कौर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बतौर रेडियोलॉजिस्ट काम कर रही है। वहीं गुरमीत सिंह पंजाब की AAP सरकार में खेल मंत्री हैं।

ये VIP होंगे शामिल

मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और डॉ गुरवीन की शादी में कई VVIP मेहमान पहुंच सकते हैं। क्योंकि जिस रिसोर्ट में यह शादी होने वाली है, वह रिसोर्ट पंजाब के मुख्यमंत्री के सरकारी आवास से महज 2 से 3 किलोमीटर दूरी पर है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके अलावा पंजाब सरकार के कई बड़े मंत्री भी यहां पहुंचेगे। वहीं आम आदमी पार्टी के बड़े पदाधिकारियों सहित दूसरी अन्य पार्टियों के नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है।

गुरमीत और गुरवीन की सगाई की PHOTOS…

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

Punjab के पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप | Daily Samvad



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *