डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 07 November 2023: आज मंगलवार है। तारीख है 07 नवंबर 2023। मंगलवार का दिन हनुमान जी का है। पंचांग के मुताबिक आज का राशिफल (Horoscope Today) कई मायने में बदलाव लाने वाला है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
ज्योतिषियों की मानें तो नवंबर का महीना राशि चक्र की कुछ राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस महीने में कई राशि अपनी स्थिति बदल चुके हैं। वहीं, कई राशि आने वाले दिनों में अपनी राशि स्थिति बदलेंगे। हाल ही में ग्रहों के राजकुमार बुध देव ने वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है।
बुध के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ा है। इससे कई राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करें। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन का उपयोग संभाल कर करें। वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी वाद-विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के लिए सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ यह क्षण आनंददायक होंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार के सदस्यों और मित्रों का आर्थिक सहयोग मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिर सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मन अशांत रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। कोई नया वाहन मकान आज आप खरीद सकते हैं। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए किसी से मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’