Punjab Vigilance: जालंधर विजीलैंस टीम ने लगाया ट्रैप, रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 07 Nov 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनी मुहिम के दौरान एस. बी. एस. नगर जिले के थाना बलाचौर सदर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ASI) लेखराज को 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एएसआई को बलाचौर तहसील के गाँव मोहरां के निवासी चरण दास की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। दोषी पुलिस मुलाज़िम उसके पुत्र की झगड़े के बारे पुलिस शिकायत के सम्बन्ध में उसे 1000 रुपए की रिश्वत देने के लिए दबाव डाल रहा है।

Punjab Vigilance: जालंधर विजीलैंस टीम ने लगाया ट्रैप, रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

जबकि यह मामला गाँव में हुए झगड़े से सम्बन्धित थे, जिसका पहले ही पंचायती समझौता हो चुका है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास दोष लगाया कि उक्त ए. एस. आई. ने उसके और उसके लड़के के खि़लाफ़ पुलिस केस दर्ज करने की धमकी देकर 5 हज़ार रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे थे और इसमें से 3000 पेशगी ले चुका है और अब उसने 1000 रुपए और रिश्वत देने के लिए कहा है।

जालंधर रेंज की टीम ने जाल बिछाया

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद जालंधर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और एएसआई लेख राज को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 1000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

उन्होंने बताया कि दोषी ए. एस. आई के खि़लाफ़ विजीलैंस के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की आगे जांच जारी है।

पुलिस थाने में VIP ट्रीटमेंट, महिला ने लगाए बड़े आरोप, देखें…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *