Firing In Punjab: पंजाब में छत पर चढ़ व्यक्ति ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौत, खुद भी की आत्महत्या

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, बठिंडा। Firing In Punjab: बठिंडा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बठिंडा के एक घर में दिवाली से पहले ही मातम छा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा में एक शख्स ने छत पर चढ़कर फायरिंग की है।

बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने छत पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। छत पर चढ़कर फायरिंग अपने चाचा के लड़कों को गोलियों से भून डाला, जिसमें दोनों भाइयों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बताया जा रहा है कि मामला चाचा-ताऊ के परिवार के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है। आरोपी का नामा गुरुशरण सिंह पुत्र लाला सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुतबाबिक आरोपी 12 बोर की बंदूक लेकर छत पर चढ़ गया और आने जाने वाले को निशाना बनाने लगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

गोली लगने से गुरशंट सिंह पुत्र काका सिंह और भोला सिंह पुत्र नारायण सिंह की मौत हो गई। वहीं कुलदीप सिंह पुत्र जैल सिंह घायल है। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लोगों के अनुसार, गांव में 35 राउंड फायरिंग हुई है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

धीरेंद्र शास्त्री जया जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर #bageshwardham #jayakishori



728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *