Aaj Ka Rashifal 12 November 2023: इन राशियों के लोगों को मिलेगी आज बड़ी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 769 शब्द|📅 12 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 12 November 2023: आज रविवार है, तारीख है 12 नवंबर 2023। आज दीवाली है। राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार, आज यानी 12 नवंबर, रविवार का दिन का सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जहां कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, तो वहीं, कुछ राशियों के परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। साथ ही व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार में साथी से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार में लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप आंतरिक तौर से परेशान महसूस करेंगे। परिवार को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारिक लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील आज आपकी सफल होगी। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *