Aaj Ka Rashifal 14 November 2023: इन राशियों के लोगों को मिलेगी तरक्की, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
5 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 684 शब्द|📅 14 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 14 November 2023: आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और द्वितीया तिथि है। हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज मनाया जाता है। अतः आज भाई दूज है। साथ ही गोवर्धन पूजा भी है।

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आइए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानिए आज का राशिफल (Horoscope Today)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन उतार चढाव से भरा रहेगा। व्यवसाय में सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। नये कार्य की कार्य योजना बनेगी। आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं, जिससे भविष्य की संभावनाएं बनेगी। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज के दिन अपने किसी परिचित के साथ विवाद के कारण आप परेशान रह सकते हैं। अच्छा होगा कि आप पारिवारिक विवाद से दूर रहें। व्यवसाय में कोई नया परिवर्तन आज न करें, नही तो नुकसान उठाना पड सकता है। परिवार में अपनों से व्यवहार ठीक रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

किसी कार्य के लिए आज आप परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद ना बढ़ाएं, नहीं तो हानि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी बड़े आयोजन में जाना होगा। आप अपने व्यवसाय में आज कुछ परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापारियों में पार्टनरशिप से लाभ होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर ही रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनरों का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नये काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *