Sore Throat Remedies: गले की खराश दूर करने के लिए अपनाए ये देसी नुस्खे

Daily Samvad
3 Min Read
fever
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 375 शब्द|📅 15 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Sore Throat Remedies: बदलते मौसम में गले में खराश की समस्या आम है। बार- बार ठंडी चीजें और ठंडा पानी पीने से ये समस्या हो सकती है। इसके अलावा कई बार घर की साफ- सफाई करते हुए धूल- मिट्टी मुंह या नाक में प्रदूषण जाने की वजह से भी एलर्जिक इंफेक्शन का खतरा रहता है। ऐसे में दवा ना लें, उससे हालात और खराब हो सकती है।

तो आप ये घरेलू नुस्खे ट्राई करें….

नमक वाले पानी से गरारे- ये देसी नुस्खा तो दादी मां के जमाने का है। इसके लिए सबसे पहले पानी में 2 चुटकी नमक डालें, इसके बाद एक गिलास गुनगुने पानी से लगभग 5 मिनट तक गरारे करें। इससे गले की खराश से राहत मिलेगी और गले की दर्द से भी आराम मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुलेठी- मुलेठी गले के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। खराश होने पर मुलेठी का एक छोटा सा टुकड़ा मुंह में डालकर धीमे- धीमें चूसें। ऐसा करने से गले की दर्द से राहत मिलेगी।

अदरक का काढ़ा- सबसे पहले अदरक को छील लें और पानी में डालकर कुछ समय के लिए उबालें। जब पानी आधा हो जाए, तो समझ लें काढ़ा तैयार हो गया है। दिन में 2-3 बार इसे पीने से बहुत आराम मिलेगा।

तुलसी का काढ़ा- तुलसी के औषिधय गुण गले के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इसे बनाने के लिए एक बर्तन में तेज आंच पर पानी उबाल लें। वहीं दूसरी तरफ मिक्सर में लौंग, काली मिर्च और दालचीनी को पीस लें। अब कुछ तुलसी के पत्तों के साथ इसे पिसे हुए मसालों को बर्तन में डाल कर उबाल लें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

काली मिर्च के साथ मिश्री का सेवन- काली मिर्च भी खराश, खांसी या जुकाम में काम आता है। अगर इसका सेवन मिश्री के साथ किया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। काली मिर्च पाउडर और मिश्री की बराबर मात्रा लें और इसे मिलाकर एक बंद डिब्बे में रख लें। गले में खराश होने पर इसकी थोड़ी सी मात्रा का सेवन दिन में दो-तीन बार करें।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *