Aaj Ka Rashifal 21 November 2023: आज चंद्रमा का बदल रहा है घर, कई राशियों पर पड़ेगा असर

Daily Samvad
7 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 854 शब्द|📅 21 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 21 November 2023: आज मंगलवार है, तारीख है 21 नवंबर 2023। आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर अक्षय नवमी मनाई जाती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, कई राशियों के कारोबार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल (Horoscope Today) जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आप कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आपको कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया सत्र आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान देंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन अपने में ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप सोचे हुए कार्य को पूर्ण करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन आज आप कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे। इस कारण स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें। परिवार में सभी से संबंध ठीक करने का प्रयास करें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपको लाभ देने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पत्नी अनुकूल रहेंगी। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। परीक्षा आदि के परिणाम आपके पक्ष में आएंगे, जिस कारण मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में आज आप कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आपका बहुत दिन पुराना कार्य बनने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। नौकरी व्यापार में लोग आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। कोई नया वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम न उठाएं। कोई बड़ा लेन देन न करें व बड़ी राशि उधार के रूप में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें। वाणी पर संयम रखें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा लग सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। व्यर्थ का मनमुटाव जो चल रहा था परिवार में वह खत्म होता दिखाई देगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिन से कर रहे नौकरी के प्रयास में आज आपको सफलता मिलेगी। कोई नूतन मकान आज आप खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना आज बन सकती है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *