Akshaya Navami 2023: आज है अक्षय नवमी, इन मंत्रों का करें जाप, भगवान विष्णु होंगे प्रसन्न

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 451 शब्द|📅 21 Nov 2023

डेली संवाद, जालंधर। Akshaya Navami 2023: आज शुभ दिन है। आज अक्षय नवमी है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल नवमी तिथि को मनाया जाता है। शास्त्रों में निहित है कि धन की देवी मां लक्ष्मी ने सर्वप्रथम आंवले के पेड़ की पूजा की थी। साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन पकाकर भगवान विष्णु और देवों के देव महादेव को भोजन कराया था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उस समय से हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी मनाई जाती है। साथ ही आंवला पेड़ के नीचे भोजन पकाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आंवला वृक्ष की पूजा करने से साधक को भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो आज विधिपूर्वक श्रीहरि विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय इन मंत्रों का जाप करें।

राशि अनुसार मंत्रों का जाप

  1. मेष राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए ‘ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  2. वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री अक्रूराय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  3. मिथुन राशि के जातक भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊँ श्री सुलोचनाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  4. कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा-दृष्टि पाने के लिए ‘ऊँ श्री श्रीपतये नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  5. सिंह राशि के जातक श्री नारायण हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए’ ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  6. कन्या राशि के जातक श्रीहरि विष्णु की कृपा पाने के लिए ‘ऊँ श्री ईश्वराय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  7. तुला राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ ऊँ श्री योगिनेय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  8. वृश्चिक राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए अक्षय नवमी पर ‘ऊँ श्री दयानिधि नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  9. धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु आज ‘ऊँ श्री कमलनयनाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  10. मकर राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु’ ऊँ श्री द्वारका नाथाय नमः’ मंत्र का एक माला जप करें।
  11. कुंभ राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु पूजा के समय ‘ ऊँ श्री वंशवर्धनाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
  12. मीन राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु पूजा के समय ‘ऊँ श्री केश्वाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *