डेली संवाद, चंडीगढ़। Hot vs Cold Showers: उत्तर भारत में सर्दी शुरू हो गई है। पहाड़ों पर बर्फ गिर रही है। ठंड के मौसम का लोगों को काफी इंतजार रहता है लेकिन यह मौसम जितना अच्छा होता है, उतने ही इसके कई नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सर्दी का मौसम अपने साथ कई परेशानियां और बीमारियां भी लेकर आता है। कुछ लोगों को इस मौसम में नहाना पसंद नहीं होता इसलिए वे नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। आज हम बात करेंगे कि क्या गर्म पानी से नहाना ठीक है या नहीं।
सर्दियों में गर्म पानी से नहाने से सर्दी नहीं लगती और सर्दी-खांसी भी दूर रहती है। दूसरे इससे रक्त संचार भी बेहतर होता है। नहाने के लिए गर्म पानी तो ठीक है लेकिन ज्यादा गर्म पानी सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
अगर आपको त्वचा संबंधी परेशानी या समस्या है तो गर्म पानी की बजाय ठंडे पानी से नहाएं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ठंडे पानी से नहाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होती है वे सर्दियों में आसानी से ठंडे पानी से नहा सकते हैं।
कुल मिलाकर जो लोग सर्दियों में ठंडे पानी से नहाते हैं उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी होनी चाहिए। जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उन्हें इसमें नहाने से बचना चाहिए।
नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें






