Aaj Ka Rashifal 24 November 2023: आज कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा, वहीं, कुछ राशियों के परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 735 शब्द|📅 24 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 24 November 2023: आज यानी 24 नवंबर, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। इसके अनुसार शुक्रवार का यह दिन जहां कुछ राशियों को स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

तो वहीं, कुछ राशियों के परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल (Horoscope Today) जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप काम के सिलसिले में मिल सकते हैं, जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपको सबका सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकाले ,स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें, आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, स्वास्थ में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज शुरू न करें। कोई बड़ी रकम उधार किसी को न दें, परिवार में अपने से संबंध मधुर रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कही बाहर घुमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नई पार्टनरशीप शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में किसी की शादी विवाह का योग बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं, न्यायलय पक्ष में विजय मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पडे़गा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खान पान पर ध्यान दें, कार्यक्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा डिसीजन आज न लें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में अपनो से मतभेद हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे, स्वास्थ बिगड़ सकता है। किसी कार्य विशेष के चलते आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कोई नया काम आज शुरू न करें। वाद-विवाद से बचें, परिवार में आपसी कलह हो सकती है। व्यापार में नया जोखिम न लें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, आपका मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए काम की कार्य योजना बन सकती है। आपका परिवार आपके हर निर्णय में साथ होगा, नया कोई वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपके स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहें, तो आपको विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा, वाद विवाद से दूर रहे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना कर सकते हैं। किसी लम्बी यात्रा पर आप जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग में सतर्कता बरतें। व्यापार क्षेत्र में किसी को बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। आपका मान आध्यात्म की ओर रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *