Mysterious Pneumonia: चीन में रहस्यमयी बीमारी के बाद केंद्र सरकार ने उठाया कदम, जारी की गाइडलाइन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 26 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Mysterious Pneumonia: कोरोना के बाद चीन से शुरू हुई नई रहस्यमयी बीमारी ने दुनिया के कई देशों को डरा दिया है। WHO ने भी चेतावनी जारी की है। यह बीमारी बच्चों को अधिक प्रभावित करती है। आलम ये है कि सरकार ने कई स्कूलों को बंद करने का आदेश दे दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उधर, भारत में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना की तरह गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी है। हालांकि, यह भी कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है बस नियमों का पालन करें। सरकार ने यह भी कहा है कि देश में फिलहाल कोई अलर्ट की स्थिति नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 26 नवंबर को एक बयान में कहा था कि चीन में फैल रही सांस की बीमारी के खतरे को देखते हुए हम देश के सभी हिस्सों पर करीब से नजर रख रहे हैं। हालांकि सरकार ने इस मामले में किसी भी तरह की चेतावनी या चेतावनी देने से साफ इनकार कर दिया।

कहा गया है कि घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि कोविड-19 के अनुरूप स्वास्थ्य नियमों का पालन करना चाहिए। चीन में इन दिनों एक रहस्यमयी निमोनिया बीमारी फैल रही है। यह बीमारी बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रही है। बच्चे बड़ी संख्या में बीमार पड़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *