Eyes Swelling Remedies: आंखों के नीचे सूजन को कम करने के लिए अपनाएं असरदार घरेलू उपचार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिलली। Eyes Swelling Remedies: कई दफा सुबह उठने के बाद चेहरे और आखों में सूज़न फील होती है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। जिसमें रात को ज्यादा ड्रिंक करना, किसी तरह की एलर्जी या खानपान में गड़बड़ी भी हो सकती हैं। जिसके चलते चेहरा ब्लोटेड दिखाई देता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अलावा बढ़ती उम्र में आंखों के आस-पास के टिश्यूज खासतौर से पलकों को सपोर्ट करने वाली मसल्स अपनी इलास्टिसिटी खोने लगती हैं। वैसे थकान, ज्यादा स्ट्रेस और वाटर रिटेंशन भी आंखों के सूजन की अन्य वजहों में शामिल है।

आंखों की सूजन से छुटकारा पाने के लिए टिप्स

गर्म पानी और नमक- गर्म पानी और नमक की मदद से आंखों की सूजन को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए गर्म पानी लेकर उसमें नमक मिलाएं और फिर कॉटन को इसमें डुबोएं और फिर इसे अपनी आंखों 3 से 4 मिनट के लिए रखें। इससे सूजन दूर करने में मदद मिलती है।

ठंडी चम्मच- आंखों की सूजन दूर करने के लिए एक स्टील की चम्मच लें और इसे फ्रीज़र में कुछ देर के लिए रख दें। इसके बाद चम्मच के पीछे वाले हिस्से को आंखों पर रखें, इससे सूजन दूर हो जाती है।

कोल्ड कंप्रेस- आंखों की सूजन दूर करने के लिए एक कॉटन के कपड़े में बर्फ बांधकर आंखों के निचले हिस्से पर लगाएं। वैसे ठंडे पानी में कॉटन भिगोकर भी आंखों पर रख सकती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

खीरा- आंखों की सूजन दूर करने के लिए खीरे के पतले-पतले स्लाइस कर आंखों पर रखें। खीरा ठंडा नहीं होना चाहिए। लगभग 25-30 मिनट रखें। आंखों की सूजन दूर हो जाएगी।

टी बैग्स- आंखों की पफीनेस दूर करने के लिए ग्रीन टी बैग्स भी बेहद असरदार हैं। दरअसल इसमें कैफीन मौजूद होती है, जो सूजन को कम करने में बेहद प्रभावी होती है। आंखों पर गर्म टी बैग्स को लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर देखें इसका असर।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *