Aaj Ka Rashifal 28 November 2023: बुध आज कर रहा है राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा शुभ समाचार

Daily Samvad
6 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 28 November 2023: आज मंगलवार है। तारीख 28 नवंबर 2023 है। आज का दिन हनुमान जी का है। आज बुध अपना घर बदल रहा है। यानि बुध का राशि परिवर्तन हो रहा है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ज्योतिषियों की मानें तो बुध के राशि परिवर्तन से आज का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज कारोबार में लाभ मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों को आज करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद विवाद में न उलझें। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठायें। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। कोई नया काम सोच विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन आदि संभालकर चलायें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आपके पुराने रूके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज के आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशीप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। कही बाहर न जायें। किसी को बडी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Today Horoscope)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह प्रेम का माहौल रहेगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया काम नया क्षेत्र आपको मिलेगा। अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी राशि धन उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा कि आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो मान-अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप थोडा संभलकर कर रहें। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार समाज में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती है। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

Neetu Shatran Wala | नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम। Daily Samvad
Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Punjab News: मुख्यमंत्री मान ने 18 DSP को SP के रूप में पदोन्नति मिलने पर दी बधाई Punjab News: बटाला में ग्रेनेड हमले की कोशिश के पीछे पाक-ISI समर्थित आतंकवादी मॉड्यूल; गिरोह के 6 सद... Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के तहत वार्ड नंबर 20, 21, 22 के लोगो से... Jalandhar News: सादगी पूर्ण ढंग से मनाया केबिनेट मंत्री के PA कुलदीप गगन का जन्मदिन Punjab News: आबादी को पीने का साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने शुरू करेगी योजनाएं Punjab News: मान सरकार बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल न्याय को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मनाया गया आतंकवाद विरोधी दिवस IKGPTU News: पी.टी.यू ने अपने विभिन्न कैम्पस के लिए दाखिला कोर्सेस की सूची जारी की Jalandhar News: कैबिनेट मंत्री ने गीता कॉलोनी में नए सड़क प्रोजेक्ट का रखा नींव पत्थर Jalandhar News: भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रणव भाटिया को 12वीं क्लास में प्रथम आने पर दी बधाई