Technology News: आपके आधार कार्ड पर कितनी सिम हैं एक्टिव, ऐसे करें चेक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 405 शब्द|📅 28 Nov 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Technology News: कई बार देखा जाता है कि किसी आधार कार्ड पर कोई दूसरा ही व्यक्ति सिम चला रहा होता है। इतना ही नहीं, आधार कार्ड वाले व्यक्ति को इस बारे में जानकारी ही नहीं होती कि उसके आधार पर कितनी सिम चलाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यही स्थिति एक बड़ी परेशानी का रूप ले लेती है जब किसी और के नाम पर ली गई सिम का गलत इस्तेमाल होने लगता है।

आपकी आईडी पर कितनी सिम हैं एक्टिव

हर व्यक्ति को उसके आधार कार्ड पर एक्टिव सिम की जानकारी रहे, इसके लिए सरकार की ओर से संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi Portal) की सुविधा पेश की गई है। मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज कर कोई भी व्यक्ति आसानी से जान सकता है कि उसके नाम पर कितनी सिम एक्टिव हैं।

आपके नाम पर कितने सिम कार्ड हैं, ऐसे चलेगा पता

सिम कार्ड की जानकारी के लिए दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल (Sanchar Saathi Portal) का इस्तेमाल करना होगा-

  • सबसे पहले tafcop.sancharsaathi.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब यहां अपने मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी।
  • कैप्चा कोड को फिल करना होगा।
  • अब आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • इस ओटीपी को ब्लैंक बॉक्स पर फिल करना होगा।
  • अब आपके डिवाइस स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा।
  • इस पेज पर Mobile numbers registered in your name के आगे 1,2,3 नंबर लिखा नजर आएगा।
  • इसी के साथ आपके नाम पर इस्तेमाल होने वाले नंबर 9198xxxx9939 के रूप में नजर आएंगे।

अनजान नंबर नजर आने पर क्या करें

एक आधार कार्ड पर 9 सिम का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में कई बार घर का मुख्य सदस्य घर के दूसरे सदस्यों के लिए अपनी आईडी पर सिम ले लेता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

हालांकि, अगर दूरसंचार विभाग के इस पोर्टल पर ऐसा नंबर नजर आता है, जो आपके किसी परिवार वाले का नहीं है तो इसकी रिपोर्ट की जा सकती है। भारत सरकार के इस वेब पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने का भी ऑप्शन मिलता है।

संचार साथी पोर्टल पर ऐसे करें रिपोर्ट

संचार साथी पोर्टल पर यूजर को Not My Number, Required, Not Required जैसे ऑप्शन मिलते हैं। किसी तरह की शिकायत करना चाहते हैं तो Report ऑप्शन पर टैप कर सकते हैं।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *