Canada India News: कनाडा में पंजाब के युवक की मौत, तेज रफ्तार कार ने सड़क पर कुचला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कपूरथला/ब्राम्पटन। Canada India News: कनाडा में पंजाब के युवाओं की लगातार मौत हो रही है। पिछले कई दिनों से कनाडा में पंजाब के युवा दम तोड़ रहे हैं। ताजा मामला कनाडा के ब्राम्पटन सिटी का है। जहां पंजाब के कपूरथला के नौजवान की सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सड़क हादसे में मारे गए युवक की पहचान 28 वर्षीय अमित बहल पुत्र रौनक बहल निवासी भुलत्थ के रूप में हुई है। दीपावली से पहले बेटे की मौत की खबर सुनकर पूरा परिवार सदमे में है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। भुलत्थ में परिवार के घर लोग शोक जताने पहुंच रहे हैं।

सड़क पार कर रहे अमित को कार ने कुचला

जानकारी के मुताबिक अमित बहल कनाडा के ब्राम्पटन शहर में रहता था। वह पैडिसट्रेन वॉकिंग से ग्रीन लाइट होने पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में अमित बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान अमित की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

अमित बहल की मौत की खबर सुनकर जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं, अमित के दोस्त भी इस दुखदायी खबर से सदमे में हैं। उनका कहना है कि अमित की मौत की खबर पर यकीन नहीं हो रहा कि वह दुनिया को छोड़कर चला गया।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *