Crime News: दो सियासी गुटों में मारपीट, नेता की गोली मारकर हत्या, गुस्साए लोगों ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला, घरों में लगाई आग

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, कोलकाता (मौलीश्री)। पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूबे के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में आज तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता सैफुद्दीन लस्कर (47) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित समर्थकों ने दो हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसमें से एक आरोपी की मौत हो गई। जबकि दूसरे को पुलिस किसी तरह बचाकर अपने साथ ले गई। इधर, TMC नेता की हत्या के बाद इलाके में तनाव फैल गया। गुस्साए समर्थकों ने कई घरों में आग लगा दी। तनाव के बीच इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।

भाजपा पर लगा आरोप

TMC का आरोप है कि CPI (M) और भाजपा के गुंडों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि सैफुद्दीन सोमवार सुबह नमाज के लिए जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

सैफुद्दीन जयनगर के बामुंगाची में TMC के एरिया प्रेसिडेंट थे। उनकी पत्नी पंचायत प्रधान हैं। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने बताया कि घटना के बाद TMC समर्थकों ने पड़ोस के दलुआखाली गांव में हिंसा की। भीड़ ने लूटपाट और तोड़फोड़ के बाद कई घरों को आग के हवाले कर दिया।

बताया गया कि TMC समर्थकों ने जिन लोगों के घरों में आग लगाई, वे CPI (M) समर्थक हैं। दलुआखाली में लोगों ने दावा किया कि पुलिस की मौजूदगी में उनके घरों में आग लगाई गई। इसके बाद दमकल की गाड़ियों को आग बुझाने से भी रोका गया।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *