Diwali Gift: शहर के लोगों को नगर निगम ने दिया बड़ा तोहफा, अगले महीने से पार्किंग फीस होगी बंद, फ्री में खड़े कर सकेंगे वाहन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Diwali Gift: शहर के लोगों को नगर निगम बड़ी राहत देने जा रहा है। एक तरह से यह शहर के लोगों को दिवाली गिफ्ट होगा। खबर यह है कि शहर में अब कोई भी पार्किंग फीस नहीं देनी पड़ेगी। इसके लिए नगर निगम ने ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर अनूप गुप्ता ने शहरवासियों को दिवाली गिफ्ट दिया है। मेयर ने घोषणा की कि 1 दिसंबर से शहर में निगम के अंडर आती सभी पार्किंग फ्री हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहरवासियों को यह दिवाली गिफ्ट है, जिससे मार्कीट व अन्य जगहों पर दोपहिया वाहनों पर खरीददारी व काम के लिए आने वाले लोगों को फायदा होगा।

1 दिसंबर से पार्किंग फीस बंद

हाल ही में निगम सदन की बैठक में फैसला लिया गया था कि दोपहिया वाहनों के लिए निगम की सभी पार्किंग्स फ्री की जानी चाहिए, जिसके चलते ही अब 1 दिसंबर से पार्किंग में दोपहिया वाहन पार्क करने के लिए लोगों को शुल्क नहीं देना होगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

निगर निगम द्वारा शहर में 89 पार्किंग स्थल मैनेज की जाती हैं और सभी में चारपहिया वाहन पार्किंग स्थानों के साथ-साथ दोपहिया वाहन पार्किंग की सुविधा भी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगर निगम दोपहिया वाहनों के लिए 7 रुपए पार्किंग शुल्क लेता है।

धीरेंद्र शास्त्री या जया किशोरी कौन कितना है पढ़ा-लिखा और सबसे अमीर, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *