Aadhaar Card: ऐसे जानें आधार कार्ड से कौन-सा बैंक अकाउंट है लिंक? जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Aadhaar Card: वर्तमान में आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य हो गया है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आप विभिन्न सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्ति का लाभ नहीं उठा सकते ।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियमों के मुताबिक अगर आपके पास एक से अधिक बैंक अकाउंट है तो आप केवल एक बैंक अकाउंट को ही अपने आधार कार्ड से जोड़ सकते हैं। ऐसे में आप भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के ‘myAadhaar’ पोर्टल पर जाकर यह जान सकते हैं कि आपका कौन सा बैंक अकाउंट आपके आधार नंबर से जुड़ा हुआ है।

कैसे करें चेक?

  • सबसे पहले आप माय आधार वेबसाइट पर जाएं
  • इसके बाद ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  • फिर अपना आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

  • इसके बाद आपको ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करना है।
  • ओटीपी आने के बाद ‘लॉगिन’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर एक नया वेबपेज खुलेगा जिसके बाद आपको ‘बैंक सीडिंग स्थिति’ शीर्षक वाले बटन पर जाना होगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपको यह पता चल जाएगा आपका कौन सा बैंक अकाउंट आधार नंबर के साथ लिंक है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *