Tomato: क्या आप जानते है टमाटर खाने से हमारी इम्युनिटी, दिल की सेहत और त्वचा बेहतर होते हैं

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Tomato: टमाटर हमारे खान-पान का बेहद ही आम हिस्सा बन चुका है। घर के खाने से लेकर बाहर की बर्गर और चाट सभी डिश में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर सिर्फ आपके खाने का जायका ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

यह आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, रोज टमाटर खाने से क्या फायदे हो सकते हैं।

इम्युनिटी मजबूत करता है

टमाटर खाने से इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। टमाटर में एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल डैमेज से हमारे सेल्स की रक्षा करते हैं, जिस कारण से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह सेल इन्फेक्शन से भी बचाव करने में मदद करता है। इसलिए इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए रोज टमाटर खाएं।

दिल के लिए फायदेमंद

टमाटर आपके दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है। कोलेस्ट्रोल बढ़ने से दिल की बीमारियां जैसे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। टमाटर कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, टमाटर में लाइकोपेन पाया जाता है, जो कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से आपकी रक्षा करता है। इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए टमाटर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

कैंसर का खतरा कम करता है

टमाटर में विटामिन-सी और लाइकोपेन पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में काफी लाभदायक है। इन एंटी-ऑक्सिडेंट्स की वजह से फ्री-रेडिकल डैमेज से बचा जा सकता है। इनमें केरोटीनॉइड्स भी पाए जाते हैं, जो ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करते हैं।

सूरज की यूवी किरणों से बचाता है

टमाटर में मौजूद लाइकोपेन, सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणों से आपकी रक्षा करता है। इस वजह से स्किन कैंसर और सन बर्न से बचाव में सहायता मिलती है। इसलिए हेल्दी त्वचा के लिए रोज टमाटर खाएं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

टमाटर सिर्फ भीतर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी आपकी त्वचा को हेल्दी रखने में मददगार होता है। इसे खाने से इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स डार्क स्पॉट्स कम करने में आपकी सहायता कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

इसके अलावा, इसका फेस पैक भी बना कर लगाया जाता है, जो त्वचा को निखारने में लाभदायक होता है। टमाटर झुर्रियां और फाइन लाइन्स को भी कम करता है।

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *