PM Modi: पीएम मोदी ने जनता से मांगा आशीर्वाद, बोले- आपको हर स्कीम का फायदा मिला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। PM Modi Vikas Bharat Sankalp Yatra: ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली बातचीत की। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने के लिए भी एक कार्यक्रम की शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने महिला किसान ड्रोन केंद्र का भी शुभारंभ किया। पीएम मोदी ने इस बीच अरुणाचल के एक लाभार्थी से बात की तो उन्होंने पीएम और सरकार की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुझे घर बनाने में सरकार ने बहुत मदद की।

मुझे भी अब आशीर्वाद देना होगा

ये बात सुनकर पीएम मोदी ने खुशी जताई और कहा कि जब आपको लाभ हुआ है तो मुझे भी अब आशीर्वाद देना होगा। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस यात्रा में हम उन सभी लाभार्थियों को शामिल करेंगे और उन्हें सूचित करेंगे जो उनके उत्थान और कल्याण के लिए मोदी जी द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं से अनजान हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब महिलाओं द्वारा ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षण देने की शुरुआत की गई तो इस योजना को लेकर बहुत से लोगों ने संदेह जताए थे। पीएम ने रमन अम्मा जी से बात करते हुए कहा कि इन जैसी महिलाओं ने साबित कर दिया कि ड्रोन कृषि में तकनीक के दायरे से आगे बढ़कर महिला सशक्तिकरण का भी एक प्रतीक बनकर उभरेगा।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *