Aaj Ka Rashifal 01 December 2023: आज इन राशियों को मिलेगा मान सम्मान, इन्हें कारोबार में होगा फायदा

Daily Samvad
8 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 01 December 2023: आज शुक्रवार है, तारीख 1 दिसंबर 2023 है। राशिफल के अनुसार, आज यानी 01 दिसंबर, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ राशियों को व्यापार में लाभ भी मिल सकता है। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपना ख्याल रखें, स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह-मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आज आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आपको आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा, कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम आपके हाथ से निकाल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वाहन आदि के चलने में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्य क्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके हित में नहीं होगा। पत्नी और बच्चों से मतभेद बना सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा, किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचाना हैं, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लेनदेन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें, नहीं तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको गहरे नुकसान में पहुचा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें, तभी कोई निर्णय लें। आज पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपकी सभी लोग साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको अपना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें, बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है। लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटान का प्रयास करें, जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान मन में चल रहा है। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना आपके लिए जरूरी होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी निधि धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधर के रूप में न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने आ सकते हैं। पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *