Aaj Ka Rashifal: कई राशियों के जातकों को पुराना प्यार मिलेगा, इन राशियों के लिए आएगा रिश्ता

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 845 शब्द|📅 09 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 09 December 2023: आज शनिवार है, तारीख है 9 दिसंबर 2023। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार कई राशियों के जातकों को आज पुराना प्यार वापस मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के लिए आज रिश्ता आ सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल (Horoscope Today) जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा आपका मन अशांत रहेगा स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा पत्नी से मतभेद हो सकते हैं

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। साथ ही आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार में कोई बड़ा कार्य कर सकते हैं, आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। मन आनंद से भरा रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लगा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। साथ ही व्यापार में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा आदि भी हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। साथ ही पत्नी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल करें और वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलेंगे। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। साथ ही परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा होगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। साथ ही आपको व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने का अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। साथ ही व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती हैं। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाहन, मकान आदि खरीदने के योग हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *