Aaj Ka Rashifal: आज है मासिक शिवरात्रि, इन राशियों पर बरसेगी भगवान भोले की कृपा

Daily Samvad
6 Min Read
Daily Horoscope
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 745 शब्द|📅 11 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 11 December 2023: आज सोमवार है, तारीख है 11 दिसंबर 2023। आज मासिक शिवरात्रि है। इस शुभ अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से कई गुना फल प्राप्त होता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कई राशियों के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों के लिए आज रिश्ता आ सकता है। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज दिन आपका शानदार निकलने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आज कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठायें। पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन-देन आज व्यापार में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें, कहीं बाहर न जाएं । किसी को बडी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के चलते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आयेगा। कोई नया वाहन मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रूकावट आयेगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। व्यापार मे आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में नये संबंध स्थापित होंगे। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के माडल टाउन में होटल Empire Square और Deck5 को नोटिस

नीटू शटरांवाला पर लगा गंदा इल्जाम, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *