Shaniwar Ke Upay: भगवान शनि जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, आएगी खुशहाली

Daily Samvad
3 Min Read
shanidev
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 360 शब्द|📅 23 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Shaniwar Ke Upay: आज शनिवार है। शनिवान का दिन भगवान शनि का होता है। शनिवार के दिन भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति के कर्म अच्छे होते हैं। उनपर भगवान शनिदेव का सदैव आशीर्वाद होता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जो साधक बुरे कर्मों में लिप्त रहता है, उन पर शनिदेव का अधिक प्रकोप बरसता है। शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कई उपाय किए जाते हैं, जो इंसान के लिए अधिक लाभदायी होते हैं, जिससे भगवान शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

शनिवार के दिन ये करें उपाय

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा-अर्चना करने से भगवान शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप बुरे प्रभाव से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करें और अपनी श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें।

यदि आप भगवान शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनि देव की कृपा सदैव बनी रहती है और शनि दोष दूर होता है।

शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें

अगर आपके परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा का माहौल बना रहता है, तो शनिवार के दिन भगवान शनि देव की विधिपूर्वक पूजा करें। धार्मिक मत है कि इस दिन शनि देव की पूजा करने से शनि की बाधा से छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इसके अलावा शनिवार के दिन संध्या काल में पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल के 9 दीपक जलाएं। इसके बाद पीपल के पेड़ की परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से व्यक्ति जॉब मिलने के योग बनते हैं।

शनि स्तोत्र का विधिपूर्वक पाठ करें

लंबी आयु के लिए शनिवार के दिन आप शनि स्तोत्र का विधिपूर्वक पाठ करें। मान्यता है कि शनि स्तोत्र पाठ करने या सुनने से लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *