Hanuman Mantra: आज मंगलवार है, इन मंत्रों का करें जाप, हनुमान जी होंगे प्रसन्न, बिगड़े काम बनेंगे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Hanuman Mantra: आज मंगलवार है। आज का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही व्रत भी रखा जाता है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-व्रत करने से साधक के संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इसके अलावा मनचाही मनोकामना पूरी होती है। धार्मिक मत है कि मंगलवार के दिन भगवान हनुमान जी की पूजा के दौरान विशेष मंत्रों का जाप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और हनुमान जी की कृपा सदैव बनी रहती है। आइए जानते हैं भगवान हनुमान जी की पूजा के दौरान किन मंत्रों का जाप करना फलदायी होता है।

Hanuman Jayanti 2023
Hanuman Jayanti 2023

हनुमान मंत्र

  1. ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा!
  2. ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय विश्वरूपाय अमितविक्रमाय

प्रकट-पराक्रमाय महाबलाय सूर्यकोटिसमप्रभाय रामदूताय स्वाहा।

3.ओम नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय

सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

  1. मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं कपीश्वर |

यत्पूजितं मया देव! परिपूर्ण तदस्तु मे ||

  1. वायुपुत्र ! नमस्तुभ्यं पुष्पं सौवर्णकं प्रियम् |

पूजयिष्यामि ते मूर्ध्नि नवरत्न – समुज्जलम् ||

6.ऊँ नमो हनुमते रुद्रावताराय परयन्त्रतन्त्रत्राटकनाशकाय सर्वज्वरच्छेदकाय सर्वव्याधिनिकृन्तकाय सर्वभयप्रशमनाय सर्वदुष्टमुखस्तंभनाय सर्वकार्यसिद्धिप्रदाय रामदूताय स्वाहा।

  1. महाबलाय वीराय चिरंजिवीन उद्दते।

हारिणे वज्र देहाय चोलंग्घितमहाव्यये।।

Dream interpretation, dream astrology, sapne me hanuman dekhna, dream interpretation news, dream interpretation in hindi, swapna shastra, swapna shastra in hindi, सपने में हनुमान जी की मूर्ति देखना, सपने में भगवान को देखना, सपने में हनुमान जी को देखना, स्वप्न शास्त्र, सपने में हनुमान जी का मंदिर देखना, Astrology News in Hindi, Astrology News in Hindi, Astrology Hindi News
Lord Hanuman Ji (File Photo)

हनुमान पूजा का लाभ

  • माना जाता है कि भगवान हनुमान जी की पूजा करने से साधक के पास भूत पिशाच नहीं भटकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने से भूत-पिशाच से छुटकारा मिलता है।
  • प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमानाष्टक का पाठ करने से शनि के प्रभाव से छुटकारा मिलता है।
  • इसके अलावा भगवान हनुमान जी की पूजा करने से घटना और दुर्घटना से बचाव होता है। हनुमान जी साधक के सभी संकटों को हर लेते हैं।
  • भगवान हनुमान जी पूजा करने से सभी रोगों से छुटकारा मिलता है।
  • अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना हनुमान जी की पूजा करें। ऐसा करने से धन का लाभ होता है और मां लक्ष्मी का वास होता है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *