Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जातकों को मिलेगी नौकरी में तरक्की, इनके घर में आ सकती व्यवधान

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 8 मिनट पढ़ने का समय|📝 919 शब्द|📅 28 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 28 December 2023: आज वीरवार है। तारीख है 28 दिसंबर 2023। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार आज सभी राशियों के जातकों को सुखद अनुभूति होगी। कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

ज्योतिषियों की मानें तो राशि चक्र की सभी राशियों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज चंद्र देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कई राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातकों को आज तनाव से मुक्ति मिलेगी। आइए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो आपको बड़ी हानि हो सकती है, जिससे उबर पाना बहुत मुश्किल होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज परेशान रह सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों का विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपको कार्य की व्यवस्था के कारण काफी भागदौड़ करना पड़ सकती है, जिस कारण स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे। कोई सुखद समाचार आज आपको मिल सकता है। पत्नी को चोट लग सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए आज पूर्ण होने का योग बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से सफलता का नया मार्ग खुलेगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, नहीं तो आपका पहले का बना काम भी खत्म हो सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में है। अच्छा होगा कि अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें। मौसम के कारण कुछ बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर मित्रों से झगड़ा हो सकता है। मन अशांत रहेगा। आज प्रॉपर्टी आदि में बड़ा इन्वेस्ट न करें, नहीं तो आपका पैसा फंस सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी से विरोध की स्थिति ना बनाएं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आप का यह सफर आनंद पूर्वक रहेगा। पत्नी व बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप तो कोई बड़ी डीलरशिप मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के लोगों से रिश्ते सुधरेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपने किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। शेयर मार्केट में आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। मकान या वाहन को खरीदने के लिए आज राशि जमा कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति में चल रहा विवाद खत्म होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप परिवार को लेकर चिंतित रह सकते हैं। किसी पुराने विवाद के कारण मन आशंकाओं से भरा रहेगा। अपने पारिवारिक कर्तव्य के निर्वाह के लिए अब कोई बड़ा डिसीजन आज ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कोई निवेश कार्यक्षेत्र में करने से बचें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में कुछ बातों को इग्नोर कर संबंधों को सुधारने का प्रयास करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऑफिस में अपने अधिकारी वर्ग से आज विवाद की स्थिति बन सकती है, जिस कारण आपको कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपसे कोई अधिकार छिना जा सकता है। शत्रु पक्ष हावी होंगे। परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने किसी विशेष काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कार्य के लिए आप जा रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार-व्यवसाय में कोई बहुत बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आप की स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में पत्नी का किसी से झगड़ा हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप पॉजिटिव एनर्जी से भरे रहेंगे। आज आपके मन में अच्छे अच्छे विचार आएंगे। इन पर इंप्लीमेंट भी होगा। आपको कोई अच्छा मार्गदर्शक कार्यक्षेत्र में मिल सकता है, जिससे सफलता की कुंजी आपके हाथ लग शक्ति है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खानपान का ध्यान रखें। परिवार में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। आप किसी षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस काम के लिए आपने धनराशि जमा की है। आज वह व्यर्थ के कार्यों में खर्च हो सकती है। पारिवारिक परेशानियों के चलते घर पर पत्नी से झगड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *