Red Wine: जाने कैसे दिल को प्रभावित करती है रेड वाइन

Daily Samvad
3 Min Read
Liquor Price Hike
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 420 शब्द|📅 29 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Red Wine: नया साल शुरू होने बस कुछ ही बाकी है। ऐसे में हर तरफ लोग साल 2024 के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। नए साल के जश्न में खाने के साथ-साथ पीने का दौर भी जारी रहता है। लोग अक्सर एक-दूसरे के साथ जाम से जाम टकराते नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हालांकि, शराब हमारी सेहत के लिए किस तरह हानिकारक हो सकता है, इसके बारे में तो सभी जानते हैं। ऐसे में कुछ लोग रेड वाइन (Red wine) को एक हेल्दी ऑप्शन मानते हुए इसे अपने जश्न का हिस्सा बनाते हैं, लेकिन अगर हम आपसे यह कहे कि रेड वाइन भी अन्य शराब की ही तरह हानिकारक होती है, तो क्या आप यकीन करेंगे।

लंबे समय से लोग रेड वाइन को हेल्दी ड्रिंक के रूप में देखते आ रहे हैं। साथ ही ऐसा भी माना जाता रहा है कि यह दिल के लिए हानिकारक नहीं होती है। हालांकि, हाल ही में सामने आई एक ताजा स्टडी में यह बात गलत साबित हुआ है। नई शोध में यह पाया गया कि रेड वाइन भी अन्य अल्कोहल जितनी ही हानिकारक होती है। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में-

कैसे हानिकारक है रेड वाइन

ताजा स्टडी में सामने आया कि अन्य शराबों की ही तरह रेड वाइन से होने वाले खतरों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसके सेवन से लिवर समेत शरीर के अन्य अंगों पर भी प्रभाव पड़ता है। स्टडी में कहा गया कि रेड वाइन सहित अन्य शराब पीने से लिवर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जिससे फैटी लिवर डिजीज, सूजन और दूसरे गंभीर मामले जैसे सिरोसिस आदि हो सकते हैं।

दिल के लिए कैसे हानिकारक रेड वाइन

रेड वाइन के दिल पर हानिकारक प्रभावों के बारे में स्टडी में बताया गया कि यह दिल के पास मौजूद ब्लड वेसल्स के रिसेप्टर्स को प्रभावित करती है, जो ब्लड प्रेशर को बनाए रखने में मदद करते हैं। इस तरह रेड वाइन हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकती है, जिससे दिल की धड़कन भी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

इतना ही नहीं अगर किसी व्यक्ति को अंडरलाइंग कार्डियोमायोपैथी है, जिसमें दिल मोटा हो जाता है, तो शराब की थोड़ी सी मात्रा भी आपको नुकसान पहुंचा सकती है। शराब कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन को बढ़ाती है, जो दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर दोनों को बढ़ा सकता है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *