Stomach Infection: जानें क्या खाएं और किन चीजों से रखें परहेज ताकि न हो पेट में infection

Daily Samvad
4 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली। Stomach Infection: स्वस्थ शरीर के लिए पाचन तंत्र का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है। शरीर में मौजूद आंतों का काम स्वस्थ और पौष्टिक चीजों को पचाना है। भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करके उन्हें शरीर तक पहुंचाना भी पाचन तंत्र का ही काम होता है लेकिन खान-पान और लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतों के कारण पाचन तंत्र को कई बार बहुत ही नुकसान होता है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

असंतुलित खान-पान, गंदा पानी पीने या फिर बैक्टीरिया के संपर्क में आने के कारण पेट में इंफेक्शन हो सकती है। पेट में इंफेक्शन होने पर ज्यादातर लोग यह नहीं समझ पाते कि उन्हें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे में आज आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि पेट में इंफेक्शन होने पर क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए…

क्यों होती हैं पेट में इंफेक्शन?

इस समस्या के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। मुख्यतौर पर गलत खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते यह समस्या होती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट में इंफेक्शन होने पर उल्टी, दस्त, ऐंठन की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में अपने खान-पान का खास ध्यान रखें। अक्सर लोग इस दौरान कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो उनकी सेहत को नुकसान करती हैं।

क्या खाएं?

दही या छाछ- इन दोनों चीजों का सेवन पेट में इंफेक्शन होने पर फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। वहीं दही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

सूप- यह भी पेट में इंफेक्शन होने पर बहुत ही लाभकारी माना जाता है। आप इसमें सौंफ, पुदीना और अदरक मिलाकर पी सकते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

प्रोटीन डाइट- इस दौरान प्रोटीन डाइट का सेवन जरुर करें। परंतु ऐसी चीजें भूलकर भी न खाएं जिन्हें पचाने में ज्यादा समय लगता हो।

केला, अंगूर और संतरा- ऐसे फल और सब्जियां खाएं जो बिल्कुल ताजी हों और आसानी से पच जाएं। केला, अंगूर, संतरा आप पेट में इंफेक्शन होने पर खा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नारियल पानी- इसका सेवन पेट में इंफेक्शन होने पर आप कर सकते हैं। नारियल पानी में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स दस्त और उल्टी की समस्या से आपको बचाते हैं। शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को तंदरुस्त रखने के लिए नारियल पानी बेहद लाभकारी होता है।

क्या न खाएं?

ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन न करें जो पचने में समय लेते हैं। पेट में इंफेक्शन होने पर आप ज्यादा फाइबर वाले फल और सब्जियों का सेवन न करें यह पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।

  • एक्सपर्ट्स की मानें तो कैफीन युक्त खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन भी न करें।
  • कोल्डड्रिंक, चाय और कॉफी का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
  • पेट में इंफेक्शन खान-पान में असंतुलन, दूषित पानी पीने के कारण हो सकता है ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • भारी खाना खाने की जगह हल्का और कम मात्रा में भोजन करें।
  • किसी भी चीज को छूने के बाद अपने हाथों को जरुर धोएं।
  • साफ पानी पिएं।














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *