New Year 2024: नए साल का पहला दिन भगवान शिव का, इन वस्तुओं का करें दान, घर में आएगी खुशहाली

Daily Samvad
3 Min Read
Lord shiv
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर।New Year 2024: आज इस साल का आखिरी दिन है। कल यानि सोमवार को नए साल का आगाज होगा। साल 2023 का आखिरी दिन आज बीत जाएगा, साल 2024 का सभी लोग स्वागत करने के लिए तैयार हैं। नव वर्ष पर सभी लोग पूजा पाठ करते हैं, ताकि घर में सुख और संपत्ति रहे।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

नए साल का प्रारंभ हर कोई नई खुशियों के साथ करना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, जिससे उनको नए साल में सुख-शांति मिलें और नववर्ष सदैव खुशियों से भरा रहे। धार्मिक मत के अनुसार, नए साल के पहले दिन कुछ चीजों का दान करना शुभ माना गया है।

भगवान शिव की पूजा करने का महत्व

इससे व्यक्ति को जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी तरह के दुख दूर होते हैं। इस बार नए साल के पहले दिन सोमवार पड़ रहा है, तो ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा करने का अधिक महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करें। साथ ही पूजा के पश्चात इन चीजों का दान करना चाहिए।

नए साल पर करें ये दान

नववर्ष की शुरुआत दान के साथ करना शुभ होता है। इस दिन दान पुण्य करने का खास महत्व है। माना जाता है कि इस दिन दान करने से पूरे साल में सदैव शुभ फल की प्राप्ति होती है।

नए साल में घर में सुख-शांति

यदि आप नए साल में घर में सुख-शांति चाहते हैं, तो नववर्ष के पहले दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें। मान्यता है कि इस काम को करने से परिवार के सदस्यों के बीच सुख-शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नए साल के पहले दिन गौशाला में चारा का दान कर सकते हैं और चारा के लिए धन का दान भी कर सकते हैं। माना जाता है कि शनि के प्रकोप के कारण इंसान को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। भगवान शनि देव को प्रसन्न करने के लिए नववर्ष के पहले दिन काली चीजों का दान करना शुभ होता है।

दान करने का महत्व

मान्यता के मुताबिक, दान को कर्म बताया गया है। दान करने से व्यक्ति को जीवन में सुख-शांति मिलती है। माना जाता है कि दान करने से साधक पर सदैव भगवान की कृपा बनी रहती है।

वन्देभारत एक्सप्रेस की रफ्तार के साथ डेली संवाद LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *