Farmers Protest: किसानों ने फिर जाम किया हाईवे, घर से निकलने से पहले पढ़ ले खबर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Farmers Protest: पंजाब एक बार फिर किसान सड़कों पर उतर आए है। किसानों द्वारा फिर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। बता दे कि होशियारपुर के मुकेरियां में किसानों ने गन्ने के रेट की मांग को लेकर जालंधर-पठानकोट हाईवे जाम कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

किसानों का कहना है कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया है। सरकार ने हमारी मांगों के अनुसार गन्ने के दाम नहीं बढ़ाए है। किसानों द्वारा लगाए गए इस धरने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, इसके साथ ही गाड़ियों घंटों तक लंबे जाम से फंसी रही।

ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’

यहां हम आपको बता दे कि पिछले कुछ दिन पहले जालंधर में किसानों द्वारा गन्ने के दाम को बढ़ाने के लिए धरना दिया गया था जिसके बाद सरकार की तरफ से आश्वाशन दिया गया था कि गन्ने के रेट में बढ़ोतरी कर दी जाएगी। जिसके बाद किसानों ने धरना उठा लिया था।

अपनी मांग पर अड़े किसान

जिसके बाद आज सीएम मान की तरफ से किसानों को तोहफा देते हुए गन्ने के दाम में 11 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई, लेकिन किसान इससे खुश नहीं हुए। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा 11 रुपए का शगुन कहकर हमारे साथ सरासर मजाक किया गया है। इसलिए जब तक सरकार हमारी मांगों के अनुसार रेट में बढ़ोतरी नहीं करती तब तक धरना चालू रहेगा।

नीटू शटरांवाला ने रो- रोकर सुनाई अपनी गरीबी की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *